10th History shorts Notes

इटली के एकीकरण में मेजिनी ,काउंट कावूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बतावें

इटली के एकीकरण में मेजिनी ,काउंट कावूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बतावें ?"</a

italy ke ekikaaran me mezzini, garibaldi or Kavur.

:-इटली के एकीकरण में मेजिनी, काउंट कावूर और गैरीबाल्डी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस कार्य में उनके योगदान क्रमशः निम्नवत् रहें-

मेजिनी : मेजिनी इटली में राष्ट्रवादियों के गुप्त दल कार्बोनेरी का सदस्य था । वह योग्य सेनापति होने के साथ -साथ गणतांत्रिक विचारों का समर्थक तथा साहित्यकार भी था | उसके लेखों तथा विलक्षण वक्तव्य से इटली के लोगों में उत्साह और राष्ट्रीयता की भावना विकसित हुई। 1830 ई० में नागरिक आंदोलनों के द्वारा उसने उत्तरी और मध्य इटली में एकीकृत गणराज्य स्थापित करने का प्रयास किया, किन्तु असफल रहने पर उसे इटली से पलायन करना पड़ा |

1848 ई० में मेटरनिख के पराजय के बाद मेजिनी ने पुन: इटली आकर इटली के एकीकरण का प्रयास किया किन्तु इस बार भी वह असफल रहा और उसे पलायन करना पड़ा |

इटली के एकीकरण में मेजिनी ,10th history notes in hindi,mejini kaun tha,

जुलाई 1830 ई० की क्रांति (1830 ki kranti)

काउन्ट कावूर : काउन्ट कावूर एक सफल कूटनीतिज्ञ एवं राष्ट्रवादी था | उसने इटली के एकीकरण के लिए राजनीतिक दाँव- पेंचों और कूटनीति पर अधिक विश्वास किया । इसी कूटनीति से काउन्ट कावूर ने इटली की समस्या को एक अन्तर्राष्ट्रीय समस्या बना दिया। काउन्ट कावूर इटली के एकीकरण में सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रिया को मानता था। ऑस्ट्रिया को पराजित करने के लिए उसने फ्रांस से मित्रता की।
काउन्ट काबूर जानता था कि यदि सार्डिनिया-पीडमाउण्ट, इटली के -एकीकरण का नेतृत्व करता है तो उसे आर्थिक और सैन्य दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाना होगा।

इटली के एकीकरण के लिए, जनता को आकर्षित करने के लिए जनता को संतुष्ट करना होगा, उसे समृद्ध बनाना होगा तथा राजनीतिक संगठन को उदार बनाना होगा। अपनी इस योजना को काउन्ट काबूर ने बड़ी ही समझदारी से पूरी की और इटली के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त किया | italy ke ekikaaran me mezzini garibaldi or Kavur

गैरीबाल्डी : इटली के एकीकरण के क्रम में दक्षिणी इटली के रियासतों के एकीकरण का श्रेय गैरीबाल्डी को जाता है। गैरीबाल्डी प्रारम्भ से मेजिनी के विचारों का समर्थक था, किन्तु बाद में काउंट कावर से प्रभावित हो संवैधानिक राजतंत्र का पक्षघर बन गया । गैरीबाल्डी पेशे से नाविक था | उसने अपने कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों की सशस्त्र सेना का गठन कर इटली के प्रांत सिसली तथा नेपल्स पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की।

उसने यहाँ गणतंत्र की स्थापना कर विक्टर इमैनुएल के प्रतिनिधि के रूप में सत्ता सम्भाली तत्पश्चात् गैरीबाल्डी ने विक्टर एमैनुएल से मिलकर दक्षिणी इटली के सम्पूर्ण जीते गये क्षेत्र एवं सम्पत्ति उसे सौंप दिया। गैरीबाल्डी ने दक्षिणी क्षेत्र के शासक बनने के बजाय कृषि कार्य करना स्वीकार किया ।

error: Content is protected !!